इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी मौजूद थे। प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी भी रखी। उन्होंने बताया सुशासन तिहार के तहत आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों व ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक जाकर कामकाज को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दुर्ग जिला प्रशासन के कामकाज की सराहना भी की।