CG Fraud News: पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी अभिजीत विश्वकर्मा पिता कृष्ण कुमार विश्वकर्मा (37 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कोरी की तलाश की जा रही है। आरोपी सिद्धार्थ के पिता रामकुमार कोरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह जमानत पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420,468,468,471,34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।