4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud News: पुलिस कार्यालय का लगाया फर्जी सील, आरोपी पर अपराध दर्ज

CG Fraud News: आरोपी ने पुलिस विभाग की सील का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता शांति नगर निवासी रिद्धी जैन (34) की शिकायत पर आरोपी प्रकाशचंद जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Mar 08, 2025

NRI के साथ की गई जमीन की धोखाधड़ी, पीड़ित ने SP से की शिकायत, जांच शुरू

CG Fraud News: सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रकाशचंद जैन के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ने पुलिस विभाग की सील का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता शांति नगर निवासी रिद्धी जैन (34) की शिकायत पर आरोपी प्रकाशचंद जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर व नकली दस्तावेज तैयार करने की कोशिश… आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग कोतवाली टीआई विजय यादव ने बताया कि प्रकाशचंद जैन ने प्रकरण 5531/2017 (प्रकाशचंद जैन बनाम रिद्धी जैन) में 3 फरवरी 2025 को न्यायालय में एक जमानत पत्र, इकरारनामा और वचनपत्र पेश किया था। आरोप है कि प्रस्तुत दस्तावेजों को कूटरचित तरीके से तैयार किया गया, जिनमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग की फर्जी सील का उपयोग किया गया।

शिकायतकर्ता रिद्धी जैन ने सूचना के अधिकार के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वर्ष 2017-18 में दर्ज शिकायत की सत्य प्रतिलिपि प्राप्त की। प्राप्त दस्तावेजों की तुलना करने पर यह सामने आया कि प्रकाशचंद जैन द्वारा प्रस्तुत जमानत पत्र खाली था, जबकि पुलिस रिकॉर्ड में जमा मूल जमानत पत्र भरा हुआ था। इसी तरह, वचनपत्र में 5 प्रतिशत की कूट रचना कर उसे निरंक (शून्य) कर दिया गया था।

धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का दुरुपयोग

टीआई ने बताया कि आरोपी प्रकाशचंद जैन ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर पुलिस विभाग की फर्जी शील बनाकर उसका दुरुपयोग किया। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।

Story Loader