CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के बाराद्वार/सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर फर्जी हस्ताक्षर व दस्तावेज तैयार करने वाले के विरुद्ध बाराद्वार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला खनिज अधिकारी द्वारा कलेक्टर जिला सक्ती के पदनाम से तथा खनिज अधिकारी के पदनाम से फर्जी हस्ताक्षर अनुमति व फर्जी हस्ताक्षर आदेश व ग्राम पंचायत डूमरपारा के कार्रवाई बैठक की नकल फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाभ प्राप्त किए जाने की जानकारी कलेक्टर सक्ती को दी गई।