भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को शाम करीब 4 बजे स्टील मेल्टिंड शॉप 3 (एसएमएस 3) के बीओएफ दस मीटर लेवल पर भिलाई कैरी कंपनी के श्रमिक सीताराम 48 साल, निवासी खुर्सीपार, जोन-3 ट्रक से बोरी उतार रहा था। इस दौरान बोरी उतारते वक्त वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। श्रमिक को उठाकर सबसे पहले मेन मेडिकल पोस्ट लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।