
बीएसपी के एसएलआरएम सेंटर के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी आग
भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएलआरएम सेंटर के ट्रेंचिंग ग्राउंड, नेवई में शनिवार की सुबह आग लग गई। यहां झिल्ली बड़ी संख्या में रखी हुई थी। आग ने जिस तरह से चंद घंटों में बड़ा रूप ले लिया, इससे कई तरह के संदेह व्यक्त किया जा रहा है। यहां आम तौर पर कोई आता जाता नहीं है। नेवई के मुख्यमार्ग से खासा दूर एसएलआरएम सेंटर मौजूद हैं। जहां सुबह से ही कर्मचारी भी आ जाते हैं। जिसके कुछ दूर में झिल्ली से गोली बनाने का काम किया जाता है। पिछला ठेका खत्म होने के बाद से नए सिरे से काम करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ है।
जांच का विषय
बीएसपी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग कैसे लगी। यह जांच का विषय है। हर दिन मैत्रीबाग के बाजू में कचरा के लिए ट्रैक्टर दौड़ रही है। तब गट्टर सेंटर में कब का झिल्ली मौजूद था। यहां आने वाले ट्रैक्टर की संख्या और फेरा नोट किया जाता है। ठेका अधर में है, इस वजह से सभी सेंटर से कचरा भी नहीं उठ रहा है। घर-घर से कचरा कलेक्शन का काम भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में गट्टर सेंटर में आग लगना हैरान भी कर रहा है।
हर दिन पहुंच रही है झिल्ली
बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप से करीब 38 टन कचरा निकलने का दावा किया जाता है। इन कचरों में से ठेकेदार को झिल्ली को अलग कर गट्टर सेंटर में देना है। अगर गट्टर सेंटर चल रहा था, तब वहां कितनी झिल्ली थी। वहां से गोली कब से कब तक कितनी बनी। वहां सिर्फ नाम के लिए गट्टर सेंटर तो नहीं खोला गया था। यह सवाल इस वजह से भी उठ रहे हैं क्योंकि कुछ समय पहले, वहां का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया था।
करोड़ों खर्च कर रहा सफाई में
बीएसपी साल में करीब 4 करोड़ से अधिक साल में खर्च कर रहा है। विभाग में पूरी टीम लगाई गई है। बावजूद इसके इस तरह से घटना सामने आ रही है। मौके में क्या गार्ड तैनात नहीं थे, एसएलआरएम सेंटर के करीब मौजूद यहां आग कैसे लगी। वह भी जिस वक्त शहर में बदली और बारिश की बूंदा बांदी थी।
Published on:
19 Mar 2023 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
