21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिनी इंडिया के फेमस मैत्रीगार्डन के फ्लावर शो में इस बार फूलों की ये किस्म रहेगी खास

मैत्रीबाग में ४ फरवरी को फ्लावर शो है। प्रबंधन इसकी तैयारी जोर शोर से कर रहा है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jan 11, 2018

patrika

भिलाई. मैत्रीबाग में ४ फरवरी को फ्लावर शो है। प्रबंधन इसकी तैयारी जोर शोर से कर रहा है। ३० से ज्यादा किस्मों के फूलों के पौधों को लगाया गया है। फ्लावर शो में २५ हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए प्रबंधन अभी से तैयारी में जुटा है। मेन लॉन को १००० गमलों से सजाया जा रहा है।

हजारों लोग पहुंचते है फ्लावर शो देखने
फ्लावर में शिरकत करने वालों से ज्यादा उत्साह उसे देखने आने वालों में होता है। छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों से भी इसे देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। फ्लावर शो का मकसद लोगों का फूलों के प्रति आकर्षण में इजाफा करना है। फ्लावर शो को लेकर टाउनशिप के लोगों में खासा उत्साह है। यह इस कोशिश का ही नतीजा है।

सजाया जा रहा मोमबत्ती गार्डन
मैत्रीबाग के डॉक्टर जीके दुबे व डॉक्टर एनके जैन की देखरेख में मोमबत्ती गार्डन को सजाया जा रहा है।इसी तरह मेन लॉन व संकल लॉन को भी पर्यटकों के लिए रंग-रोगन कर तैयार कर दिया गया है। फ्लावर शो में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही बोंजाई पौधे, सलाद प्रदर्शन, मेडिसिन प्लांट का प्रदर्शन का कार्यक्रम विशेषहोंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

पर्यटकों के लिएहोगी खास व्यवस्था
दर्शकों के प्रवेश के लिए विशेष तौर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे की ट्रेफिक जाम की स्थिति ना बन सके। बाहर से आने वाले आर्टिस्ट जो खुद अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, उनके लिए भी रजिस्ट्रेशन के बाद व्यवस्था की जाएगी।
- कट फ्लावर इसमें गुलाब, डहेलिया, सेवंती, गेंदा व मौसमी पौधों में होगी प्रतिस्पर्धा,
- गमले में लगे कैक्टस, बोन्साई, कोटन, फोलियेज, फन के बीच होगी प्रतियोगिता होगी।
- शालेय बागवानी में स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए बागवानी प्रतियोगिता।
- फ्लावर डेकोरेशन के साथ फल व सब्जियों के भी मॉडल होंगे।
- सलाद प्रदर्शन में सभी के लिए फलों और सब्जियों से बने सलाद रखे जाएंगे।