
शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा होने का झांसा देकर 46 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिए (Patrika Media Library)
CG Fraud: भाभी ने कलर्स गेम खेलने के लिए देवर का आईडी बनवादी। देवर शातिर निकला और उसे इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी नोटिस का भय दिखाकर 7 लाख 50 हजार रुपए की चपत लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर योगीजोत साहू के खिलाफ ठगी का प्रकरण दर्ज किया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि पद्मनाभपुर निवासी खिलेश्वरी साहू ने शिकायत की। वह कलर्स गेम खेल कर रोज 500 से 600 रुपए कमाई करती थी। देवर योगीजोत सीएससी में काम करता था। उसे पता चला तो उसने भी खिलेश्वरी से आईडी बनाने की पेशकश की। 30 हजार रुपए भाभी को दिया और पासबुक, आधार कार्ड देकर उससे आईडी बनवाया। आईडी और पास वर्ड अपनी भाभी को ही दे दिया।
उसने भाभी को झांसा दिया। उसके मोबाइल पर सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का नोटिस आ रहा है। उसने पैसा नहीं चुकाया तो जेल चला जाएगा। बचने के नाम पर पैसा मांगा और लौटाने का वादा किया। खिलेश्वरी ने गोल्ड बेचकर और कर्ज लेकर उसे 7 लाख 50 हजार रुपए दिया। देवर पैसा लौटाने से मुकर गया।
Updated on:
12 May 2025 12:19 pm
Published on:
12 May 2025 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
