27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्ग जिले में खुलेंगे शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, भिलाई निगम में भी दो स्कूल

शासकीय स्कूलों में इस साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। छात्र-छात्राओं को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 8 Jun 2018, 11:48 AM IST

Bhilai news

दुर्ग जिले में खुलेंगे शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, भिलाई निगम में भी दो स्कूल

भिलाई. शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शासकीय स्कूलों में इस साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। छात्र-छात्राओं को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। प्राथमिक स्कूल में कक्षा पहली और पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा छठवीं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी।

छह स्कूल धमधा, पाटन और दुर्ग विकासखंड में
जिले में अंग्रेजी माध्यम से ८ स्कूल होंगे। इनमें से छह स्कूल धमधा, पाटन और दुर्ग विकासखंड में होंगे। प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल खुलेगा। एक प्राथमिक में कक्षा पहली से प्रवेश लिया जाएगा। पूर्व माध्यमिक शासकीय स्कूल में कक्षा-६वीं से प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा भिलाई निगम क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के दो स्कूल खोले जाएंगे। निगम प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग को स्कूलों में सीबीएसई के नाम्र्स को पूरा करेगी। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं निगम प्रशासन उपलब्ध कराएंगी। बाकी व्यवस्था छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की होगी। जिला शिक्षा विभाग अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शिक्षक, बच्चों के यूनिफार्म और पुस्तकों की व्यवस्था करेगा।

स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत होगा संचालन
महापौर देवेन्द्र यादव ने पिछले साल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप को शहर के १८ स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रस्ताव दिया था। बैंकों के सहयोग से नेहरू नगर, वैशाली नगर, मदर टेरेसा, वीर शिवाजी नगर और रिसाली जोन के ३-३ स्कूलों में स्मार्ट स्कूल की तरह कम्प्यूटर, कुर्सी टेबल, परिचय पत्र, पंखा, लायब्रेरी, म्यूजिक सेट की व्यवस्था करने की जानकारी दी थी। ८ स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने की अनुमति देने की मांग की थी।

सबसे बड़ा प्लस पाइंट
जिला शिक्षा विभाग के लिए सबसे बड़ा प्लस पाइंट यह है कि भिलाई में अंग्रेजी माध्यम के टीचर्स की नियुक्ति करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निगम क्षेत्र में संचालित स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाले ८७ शिक्षक शहर के विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ हैं। इन्हीं में से प्राथमिक स्कूल में कला व विज्ञान संकाय के तीन शिक्षक नियुक्त करना है। पूर्व माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम के चार शिक्षकों को पदस्थ किया जाएगा। इसमें गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और कक्षा संकाय के शिक्षक होंगे। इन शिक्षकों को ११ जून को संभाग मुख्यालय में एससीईआरटी से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

एक और उपलब्धि जुड़ जाएगा
आईआईटी के बाद शिक्षाधानी भिलाई के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगा। भिलाई में अंग्रेजी माध्यम का एक भी सरकारी स्कूल नहीं है। पहले साल पहली और छठवी में प्रवेश होगा। आगे कक्षाएं बढ़ती जाएंगी। शासन ने प्रदेश के १४६ विकासखंड मुख्यालय और ६ नगर पालिक निगम में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति दी है।

शासन से स्वीकृति मिल गई
महापौर देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले दो साल से अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने के लिए प्रयासरत थे। शासन से स्वीकृति मिल गई है। निगम प्रशासन ने अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेज दिया है। शर्तों के आधार पर निगम प्रशासन जिला शिक्षा विभाग का सहयोग करेगा।

सूची नहीं मिली है
डीईओ आशुतोष चावरे ने बताया कि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की अनुमति मिल गई है। विकासखंड और निगम मुख्यालय में अंग्रेजी माध्यम स्कूल से पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया जाएगा। किन स्कूलों को चयन किया है। सूची नहीं मिली है।