5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग छोड़ बना रही मिलेट्स का हैल्दी पिज्जा और केक, स्वाद ऐसा कि उंगली चाटते रह जाएंगे

millets pizza and cake: इसका नाम है मिलेट्स पिज्जा। भिलाई की युवा आंत्रप्रेन्योर हेमलता देशमुख ने पिज्जा लवर्स और फिटनेस फ्रीक यंगस्टर्स के लिए अपने खास स्टार्टअप में यह ये मिलेट्स पिज्जा लॉन्च किया है..

2 min read
Google source verification
hemlata.jpg

मोहम्मद जावेद

millets pizza and cake: अपच, पोषण की कमी, वजन में वृद्धि सरीखी तमाम परेशानियों को देखते हुए आप पिज्जा खाने से परहेज करते हैं, लेकिन अब खुद भी जम कर पिज्जा खाइए और अपने बच्चों को भी खिलाइए। आम तौर पर मैदे और अनहेल्दी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से तैयार होने वाले पिज्जा का विकल्प बाजार में आ गया है, इसका नाम है मिलेट्स पिज्जा। भिलाई की युवा आंत्रप्रेन्योर हेमलता देशमुख ने पिज्जा लवर्स और फिटनेस फ्रीक यंगस्टर्स के लिए अपने खास स्टार्टअप में यह ये मिलेट्स पिज्जा लॉन्च किया है। इन दिनों उनका यह मिलेट्स पिज्जा का स्वाद बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

हेमलता पेशे से एग्रीकल्चर इंजीनियर हैं, जिन्होंने नौकरी के बजाए खुद का व्यवसाय करने की ठानी और भिलाई में पहली बार मिलेट्स बेकरी की शुरुआत की। हेमलता ने पिज्जा को हेल्दी डिश बनाने के लिए मैदे को सिप्लेस कर रागी का बेस बनाया और रसोई में मिलने वाले मसालों का इस्तेमाल किया। रिसाली के मिलपारा से शुरू हुआ ये बिजनेस आइडिया अब भिलाई-दुर्ग के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।

पहली बार मिलेट्स केक
हेमलता का स्टार्टअप प्रदेश की पहली ऐसी बेकरी है, जिसमें मिलेट्स से बने हुए केक का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा मिलेट्स चीला, मिलेट्स अप्पे जैसे इंस्टेंट प्रीमिक्स के विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा उनके स्टार्टअप में मिलेट्स से बनी कुकिज, मुरकु, फलाहारी भी खास है। एक छोटी से बेकरी से शुरू हुआ उनके स्टार्टअप का सफर अब भिलाई और आसपास के क्षेत्रों की तरफ बढऩे लगा है।

आईजीकेवी ने की फंडिंग
स्टार्टअप आइडिया में दम हो तो फंड मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ हेमलता के स्टार्टअप के साथ भी हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद एक छोटे से कमरे में बेकरी की शुरुआत की। इस एक स्टार्टअप का रूप देने के लिए रणनीति बनाई। बिजनेस का नया आइडिया इंस्वेस्टर्स को पसंद आ गया और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने हेमलता को शुरुआती तौर पर 5 लाख रुपए की फंडिंग जारी कर दी। जल्द ही हेमलता के स्टार्टअप को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ अलग-अलग बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर से फंड मिलने वाला है।

अनगिनत गुणों से भरे मिलेट्स
इस स्टार्टअप में हेमलता फाउंडर हैं, जबकि सूर्यकांत यादव को-फाउंडर। हेमलता ने बताया कि आम तौर पर बाजार में मिल रहे पिज्जा, केक जैसे प्रोडक्ट्स शरीर के लिए अनहेल्दी हैं। वहीं जिन लोगों को डायबिटिज जैसी बीमारियां हैं, वे तो इन्हें चख भी नहीं सकते। ऐसे में उनका स्टार्टअप स्नैक्स में ऐसे विकल्प दे रहा है, जिसमें वे स्वाद का चटकारा भी ले सकेंगे और मिलेट्स उनकी सेहत भी बनाए रखेगा।