
दुर्ग@पत्रिका. नगर निगम ने यातायात में बाधक बन रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू किया। गुरुवार को जीई रोड से इसकी शुरुआत करते हुए ३७ छोटे-बड़े अवैध कब्जों का ढहाया। इस दौरान छिटपुट विरोध भी हुआ। लेकिन निगम के तोडू दस्ते में सख्ती के साथ कब्जे हटाए। दोपहर 12 बजे पटेल चौक से अभियान की शुरुआत की गई। तोड़ूदस्ता प्रभारी शिव शर्मा ने बताया कि पहले दिन जिला अस्पताल तक 37 अवैधकब्जे हटाए गए। इनमें अधिकतर टिन शेड से तैयार किए निर्माण थे। कब्जा हटाने के साथ सामग्री भी जब्त की गई।
कब्जा हटाओं अभियान आगे नहीं बढ़ पाया
कल जहां पर से कब्जा हटाया गया था वहां पर फुटकर व्यापारी आज फिर दुकान लगा लिए थे। इसके चलते निगम का कब्जा हटाओं अभियान आगे नहीं बढ़ पाया। आज फिर वहां पर कब्जा हटाओं अभियान चलाना पड़ा। इसमें आधा दिन लग गया। निगम द्वारा इसके बाद गांधी पुतला से गौरव पथ मार्ग पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। निगम ने अवैध कब्जों को हटाने को नोटिस दुकानदारों को पहले ही दे दिया गया था। अभियान से पहले दुकानदारों को फिर से चेतावनी दी कि स्वयं कब्जा हटा ले। इसके बाद तोड़ूदस्ते ने जेसीबी से सभी कच्चा-पक्का निर्माण ढहा दिया।
बेदखली से पहले उन्हें व्यवस्थापित
जिला अस्पताल के सामने अवैध कब्जा हटाने के दौरान व्यापारियों का विरोध भी सामने आया। व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे नवाब अली का कहना था कि 5 साल पहले उन्हें सर्वे कर दुकान देने का भरोसा दिलाया गया था। इसलिए बेदखली से पहले उन्हें व्यवस्थापित किया जाना चाहिए।
रोड किनारे के कब्जे हटाए जाएंगे
आज गौरव पथ से अवैध कब्जा हटाया जाना था। कितुं पटेल चौक से गांधी पुतला तक सड़क किनारे फिर से कब्जा करने वालों को दोबारा हटाना पड़ा। गौरव पथ पर गांधी प्रतिमा से लेकर जेल तिराहे तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान समृद्धि बाजार के आसपास वाहन खड़ी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में निगम का इंफोर्समेंट सेल के अलावा निगम अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस जवान शामिल थे।
Published on:
17 Nov 2017 03:01 pm
