
CG News: नंदिनी के ग्राम मुरमुंदा स्थित श्री गंगा पैडी प्रोसेस, राइस मिल में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर रवाना किया गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल में लगी आग को कंट्रोल किया।
वहीं आग को आस पास के इलाकों तक बढऩे से रोक लिया गया। आग बुझाने में करीबन छह गाड़ी पानी का उपयोग किया गया। धान के बारदाना में लगी आग को बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Updated on:
14 May 2025 12:06 pm
Published on:
14 May 2025 12:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
