भिलाई. भिलाई तीन के पास ग्राम घुघवा में शनिवार को हत्या की वारदात से पूरा गांव दहल गया। निर्दयी पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी पर हसिया से वार कर पहले अधमारा कर दिया। फिर भी जी नहीं भरा तो उसका गला दबा दिया। फिर साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर जला दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से हसिया, केरोसिन डिब्बा और माचिस जब्त कर लिया। पड़ोसी खेमलाल साहू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा ३०२, २०१ के तहत जुर्म दर्ज किया है।