3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेयरी कॉलेज में प्रवेश का आखिरी मौका : आरक्षित वर्ग से अभ्यर्थी नहीं मिलने पर अनारक्षित वर्ग को दिया जाएगा

डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नालॉजी कॉलेज रायपुर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए 1 अगस्त को आखिरी मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:46 PM IST

Kamdhenu University

डेयरी कॉलेज में प्रवेश का आखिरी मौका : आरक्षित वर्ग से अभ्यर्थी नहीं मिलने पर अनारक्षित वर्ग को दिया जाएगा

भिलाई. डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नालॉजी कॉलेज रायपुर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए 1 अगस्त को आखिरी मौका है। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं ने पीईटी दी है, कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नालॉजी कॉलेज रायपुर के बैचलर ऑफ डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नालॉजी पाठ्यक्रम की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

डेयरी टेक्नालॉजी कॉलेज में एससी और एसटी के १३ सीट रिक्त
डेयरी टेक्नालॉजी कॉलेज में एससी और एसटी के १३ सीट रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश देने के लिए १ अगस्त को कॉलेज में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग डेयरी कॉलेज परिसर रायपुर में होगी। काउंसलिंग में पीईटी के प्रथम रैंक से आखिरी रैंक के छात्र शामिल हो सकते हैं। आरक्षित वर्ग से अभ्यर्थी नहीं मिलने पर रिक्त सीट पर ओबीसी में कन्वर्ट किया जाएगा। ओबीसी से भी अभ्यर्थी नहीं होने पर सामान्य वर्ग में कन्वर्ट कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

दोपहर १२ बजे तक होगा पंजीयन
दोपहर १२ बजे तक काउंसलिंग के लिए पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए अभ्यर्थी को १०वीं,१२वीं की अंक सूची, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, पीईटी का प्रवेश पत्र, व्यापमं का रिजल्ट सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज जमा करना होगा। निर्धारित समय के बाद पंजीयन नहीं किया जाएगा।

शासन से लगभग 3500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी
डेयरी कॉलेज के डीन डॉ. सुधीर उप्रीत ने बताया कि दो चरण की काउसंलिंग हो चुकी है। रिक्त सीट के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग किया जाना है। पहले पंजीयन किया जाएगा। फिर पीईटी की प्रावीण्यता सूची और आरक्षण के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। फीस काउंटर पर जमा लिया जाएगा। डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नालॉजी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूजित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन से लगभग ३५०० रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दिया जाएगा।