4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kawardha Violence: जेल में बंद महिलाओं से मिले डिप्टी CM शर्मा, कहा -143 बंदियों की मौत पर बघेल कुछ क्यों नहीं बोले ?

Kawardha Loharidih Arson Case: कांग्रेस द्वारा लोहारडीह हत्याकांड मामले में बंद बुलाने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों का जवाब देते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर भूपेश बघेल बिरनपुर क्यों नहीं गए थे...

3 min read
Google source verification
Kawardha Violence

Kawardha Violence: कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना में सेंट्रल जेल में बंद 33 महिलाओं से मुलाकात करने गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को दुर्ग केन्द्रीय जेल पहुंचे। महिला बंदी गृह में सभी महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने जेल अधीक्षक को अपना पर्सनल मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि जब भी महिला बंदियों को कोई परेशानी हो, तो उनकी बात कराएंगे।

शनिवार को सुबह उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता दुर्ग केन्द्रीय जेल पहुंचे। वे महिला बंदी गृह में गए। कवर्धा से आई बंदी महिलाओं से मुलाकात की। उनकी परेशानी को सुना। महिलाओं ने अपनी बात उनके सामने रखी। गांव में उनके बच्चें है। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने महिलाओं की पूरी बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें कोई जरुरत होगी। बात कर सकती है। जेल अधीक्षक को अपना नम्बर देकर जा रहे है। उनसे कभी भी बात कर सकती है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही यह बात

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में लोहारीडीह की घटना को लेकर कहा कि जेल में किसी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांच कमेटी बनाई है। मामले में जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव हमारा है, हम ही संभालेंगे। कांग्रेस (Kawardha Violence Update) दलगत राजनीति करती है। जबरिया तूल दे रहे है। परिवार हमारे साथ है। जेल में सब कुछ ठीक है।

Kawardha Violence: पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे शर्मा

गृह मंत्री शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि बिरनपुर की घटना में वे क्यों नहीं मिलने गए थे। हरीश चंद्र बैगा की कस्टोडियल मौत हुई थी। कितने लोगों को सस्पेंड किया था। वर्ष 2022-23 में भूपेश सरकार में 143 बंदियों की मौत हुई है। कुछ क्यों नहीं बोले।

यह भी पढ़े: Lohardih Murder Case: जेल में कैदी की मौत, डिप्टी CM शर्मा बोले – मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा, देखें Video

केद्रीय जेल का किया निरीक्षण

गृहमंत्री ने केंद्रीय जेल का निरीक्षण भी किया। जेल अधीक्षक मनीष सांभकार से जेल में रहने वाले कैदियों के बारे में जानकारी ली। उनके भोजन आदि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जेल के कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जब वे सजा काट कर जेल से बाहर आए तो (Kawardha Violence Today News) उनके पास व्यवसाय का साधन हो। समाज में सामान्य जीवन बिता सके।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जेल के कैदियों से भी संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान विधायक गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kawardha Violence: 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान : किरणमयी

कवर्धा के लोहारडीह गांव में हुई आगजनी और हत्याकांड के मामले में 33 महिला बंदियों से मिलने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंची। यहां उन्होंने महिला बंदियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। उनके साथ में एक शासकीय डॉक्टर, पुलिस प्रशासन की ओर से आईयूसीएडब्ल्यू प्रभारी पद्मश्री तंवर और दुर्ग तहसीलदार क्षमा यदु मौजूद थीं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि जेल में 33 महिलाओं को गिरफ्तार कर रखा गया है। इनमें से 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान हैं।

महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर पर्सनली उनसे बातचीत की और उन्होंने अपने कपड़े हटाकर अपने घाव दिखाए। घटना के बाद घरों में घुसकर कई निर्दोष महिलाओं को मारा गया। वहीं थाने लाकर भी उनसे मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि एक महिला को गिरफ्तार कर जेल में लाया गया फिर उसकी बेटे के मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। वे अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व राज्यपाल को सौंपेगी।