
Mahadev Betting App: दुबई से ट्रेनिंग लेकर चला रहे थे ब्रांच, मुख्य पैनलिस्ट समेत सात पकड़ाए
Mahadev satta app: मध्य प्रदेश के बालाघाट शिवनी क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने तीसरी बार दबिश देकर महादेव ऐप ऑनलाइन (Mahadev Online Satta) सटोरियों का भंडाफोड किया है। बूढ़ी रामनगर में छह ब्रांच को पकड़ने गई पुलिस के हाथ 233 नंबर की एक ही ब्रांच लगी। इसमें पैनलिस्ट समेत सात आरोपी पकड़ाए। आरोपियों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 13 मोबाइल, एटीएम कार्ड, पास बुक और 48 लेखाजोखा की कॉपी जब्त हुई। बैंक डिटेल मिलने के बाद चौंकाने वाले खुलासे होंगे।
दुबई से ट्रेनिंग लेकर पहुंचा बालाघाट
एसपी ने बताया कि आरोपी अंकित मेश्राम बहुत शातिर है। आकाशगंगा कपड़ा दुकान में महादेव ऐप का फरार सरगना राज गुप्ता के साथ काम करता था। उसी कपड़े दुकान में कपड़ा व्यापारी कपील चेलानी और कमल चेलानी से उसकी मुलाकात हुई। तीनों ने उसे पहले 177 और 233 नंबर का ब्रांच दिया। फिर पार्टनर हेमंत देवांगन के साथ बालाघाट अपने गांव पहुंचा। जहां उसका छोटा सगा भाई आरोपी आशीष मेश्राम के साथ मिलकर बुड़ी रामनगर और शिवनी में किराए पर मकान लिया। डेढ़ साल से महादेव ऐप ब्रांच को चला रहा था।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बालाघाट शिवनी में महादेव एप पैनल संचालित होने की सूचना मिली। एसीसीयू की पांच सदस्यीय टीम को दो गाड़ियों में भेजा। टीम बालाघाट बूढ़ी रामनगर पहुंची। वहां एक किराए के मकान में महादेव ऐप की 233 नंबर की ब्रांच का सेटअप पकड़ा गया। 7 आरोपियों से एसडीएफसी व एक्ससी बैंक खाते, एटीएम और चेक बुक पकड़ाया। यह पैनल पिछले डेढ़ वर्षो से चलाया जा रहा था। इसमें डेढ़ से दो करोड़ का ट्रांजेक्शन मिले है। बाकि बैंक से डिटेल मांगी जाएगी। सभी लड़के 12 वीं, आईटीआई और कोई सिविक कार्य करने वाले हैं। मुख्य सरगना और पैनलिस्ट बालाघाट निवासी आरोपी अंकित मेश्राम इन लड़कों को 12 से 15 हजार नौकरी की लालच देकर ले गया था। उनसे ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट करा रहा था।
ये हैं आरोपी
पैनलिस्ट अंकित मेश्राम पिता विजय मेश्राम (28 वर्ष) सुपेला, आशीष मेश्राम पिता विजय मेश्राम (20 वर्ष) बालाघाट, शोभित गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता पिता राजु गुप्ता (26 वर्ष) सुपेला, नरेन्द्र सहारे पिता हेमराज सहारे (20 वर्ष) लांझी, हर्ष सोनी पिता रामलाल सोनी (22 वर्ष) लांझी, ललित पटेल पिता नीला जी पटेल (24 वर्ष) बारासिवनी और कपील बिसई पिता दुर्गा प्रसाद बिसई (24 वर्ष) बारासिवनी निवासी हैं।
Published on:
07 Jan 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
