5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG… महतारी वंदन योजना, 19,000 हितग्राहियों ने नहीं करवाया बैंक खाते का डीबीटी

महतारी वंदन योजना का हितग्राही को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है। इस के लिए हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरण प्रणाली से जुड़ा होना आवश्यक है। हितग्राहियों को अपने संबंधित बैंक शाखा में डीबीटी भरकर प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Feb 29, 2024

OMG... महतारी वंदन योजना, 19,000 हितग्राहियों ने नहीं करवाया बैंक खाते का डीबीटी

19,000 हितग्राही जुड़े नहीं

नगर निगम, भिलाई के करीब 19,000 आवेदिकाओं के बैंक खाते सीधे राशि हस्तांतरण सुविधा जुड़े नहीं है। इसकी लिस्ट निकट के आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराया गया है।

8 को पहुंचेगा खाते में रकम

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को साल में 12,000 रुपए दिया जाना है। इसके पहले गुरुवार को दावा आपत्ती का वक्त खत्म हुआ। शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 2 मार्च 2024 को स्वीकृति जारी की जावेगी। इसके बाद सभी पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातो में 8 मार्च को राशि का हस्तांतरण किया जावेगा।

क्या मिलेगा पेंशनधारियों को

पात्र महिला हितग्राहियों को 1000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। अगर पेंशन 500 मिलती है, तो उसे और 500 रुपए दिया जाएगा।

गलत जानकारी देकर लाभ लेने वाले पर होगी वसूली की कार्रवाई

योजना के तहत आवेदन करने वाला पात्र हो जाता है, उसे लाभ मिलने लगता है और भविष्य में किसी ने आपत्ति निराकरण समिति से हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच किया जाएगा। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन करने की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।