
पत्रिका पाठकों के सुझाए नामों पर मैत्रीबाग प्रबंधन ने लगाई मुहर, शावकों के नाम आजाद और रक्षा
भिलाई. मैत्रीबाग में जन्मे सफेद बाघ के दो नन्हे शावकों का नाम 25 अगस्त 2018 को रखा गया। बीएसपी के रिटायर कार्मिक देवल चक्रवर्ती का सुझाया नाम नर शावक को मिला। नर शावक को आजाद के नाम से जानेंगे। यह नाम पूर्व में निर्धारित तिथि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ध्यान में रखकर सुझाया था। वहीं मादा शावक का नाम आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर देवक साहू के सुझाए नाम रक्षा से संबोधित करेंगे। देवक ने भाई-बहनों के पवित्र रिश्तों के त्यौहार रक्षाबंधन को देखते हुए यह नाम दिया गया है।
दोनों शावकों का जन्म 15 जून को हुआ
बात दें कि दोनों शावकों का जन्म 15 जून को हुआ था। मैत्रीबाग जू प्रबंधन की टीम की मेहनत और बाघिन गंगा के लाड प्यार सो अब दोनों शावक आजाद और रक्षा लगभग ढाई माह के हो गए हैं। शनिवार को दोनों शावकों का नामकरण संस्कार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। दर्शकों की मौजूदगी ने शावकों के नामकरण संस्कार महोत्सव को और खास बना दिया। शावकों की परवरिश कर रहे डॉ. एनके जैन, नरसैया, नवलदास ओर मोहन की आंखों का इशारा भी अभी ये नन्हें शावक समझते हैं। दोनों शावक आजाद और रक्षा को उनकी मां गंगा के साथ ही डार्क रूम में रखा गया था।
पत्रिका के माध्यम से लोगों ने सुझाए एक हजार से भी अधिक नाम
पहली बार मैत्रीबाग प्रबंधन ने पहली बार सफेद बाघ का जोड़ा गंगा और किशन के नन्हे शावकों के लिए आम लोगों से नाम सुझाने की अपील की थी। पत्रिका भिलाई संस्करण ने इसके लिए सेव टाइगर मुहिम चलाया। 15 दिन में एक हजार से भी अधिक लोगों ने फेसबुक, वाट्सएप और पोस्ट कार्ड के जरिए अपना पसंदीदा नाम पत्रिका को सुझाए थे। शनिवार को मैत्रीबाग प्रबंधन ने इन्हीं नामों में से लॉटरी निकालकर नामकरण कार्यक्रम पूरा किया।
हरी-हरी घास पर मां गंगा के साथ कर रहे थे अठखेलियां
शनिवार को सुबह 9.30 बजे शावकों को पहली बार रूम से बाहर केज में निकाला गया। इसके पहले केज की सफाई की गई। दवाई का स्प्रे किया किया गया ताकि शवकों को किसी तरह का इंफेक्शन न हो। अभी दोनों शावक चार-पांच महीने तक मां के साथ ही रहेंगे। इसके लिए डार्क रूम के टेंपरेचर को 35 से 37 डिग्री के आसपास मेंटेन रखा जाएगा। बारिश में बिलकुल भी न भीगे इस बात का खासतौर ध्यान रखना है।
Published on:
25 Aug 2018 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
