7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्थि कलश यात्रा में ऐसा क्या हुआ कि सांसद को पीछे दौड़ लगानी पड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के विसर्जन के दौरान सांसद अभिषेक सिंह का मानवीय चेहरा नजर आया।

2 min read
Google source verification
Rajnandgaon patrika

अस्थि कलश यात्रा में ऐसा क्या हुआ कि सांसद को पीछे दौड़ लगानी पड़ी

राजनांदगांव. पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के विसर्जन के दौरान सांसद अभिषेक सिंह का मानवीय चेहरा नजर आया। दरअसल, यात्रा के काफिले में चल रही एक गाड़ी में एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेसुध हो गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। अस्थि कलश यात्रा में चल रहे लोग काफिले से पीछे हो जाने के डर से उसकी मदद नहीं कर रहे थे लेकिन सांसद अभिषेक सिंह की जानकारी में यह बात आने के बाद उन्होंने पीछे दौड़ लगा दी और उस व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।

पत्रिका ने इसकी जानकारी आगे चल रहे सांसद अभिषेक सिंह को दी
यात्रा के कवरेज करने के लिए पत्रिका की टीम मौके पर मौजूद थी। लाउडस्पीकर वाली गाड़ी में सवार एक व्यक्ति के साथ इस तरह की समस्या होने और उसे किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने की स्थिति को देखते हुए पत्रिका ने इसकी जानकारी आगे चल रहे सांसद अभिषेक सिंह को दी। सांसद ने जानकारी मिलते ही पीछे दौड़ लगा दी और करीब आधे किलोमीटर दूर इस गाड़ी में सवार युवक के उपचार की व्यवस्था की।
अस्थि कलश यात्रा नंदई से आगे मोहारा की ओर बढ ही रही थी कि काफिले में चल रहे लाउडस्पीकर वाली गाड़ी में एक व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ गया।

कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल रवाना किया

गाड़ी में ही वह व्यक्ति तड़पने लगा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इस गाड़ी में बैठी कुछ महिलाओं ने दूसरी गाडिय़ों से मदद भी मांगी पर तेज आवाज के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। सबके सब अस्थि कलश यात्रा में पिछड़ न जाए इस लिहाज से चलते ही रहे। इस दौरान सांसद अभिषेक सिंह की जानकारी में यह मामला लाए जाने के बाद वे पीछे चल रहे इस वाहन तक गए और उसी वाहन को ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल रवाना किया।

शिवनाथ नदी में अटल बिहारी की अस्थि विसर्जित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को भाजपा कार्यालय से निकली और शहर भ्रमण करते हुए मोहारा स्थित शिवनाथ नदी पहुंची। शिवनाथ नदी में अटल बिहारी की अस्थि को विसर्जित की गई। अस्थि कलश यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम यात्रा के साथ कुछ दूर तक पैदल चले। इसके बाद सांसद अभिषेक सिंह और महापौर मधुसूदन यादव पूरी यात्रा की अगुवाई करते हुए मोहारा में शिवनाथ नदी तट तक पहुंचे।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का अस्थि कलश देशभर के मुख्य नदियों में विसर्जित की जा रही है। पूर्व पीएम की अस्थि विर्सजन के लिए छत्तीसगढ़ लाई गई है। अस्थि बुधवार रात को राजनांदगांव पहुंची। अस्थि कलश को रातभर भाजपा कार्यालय में रखा गया था। गुरुवार को अस्थि कलश यात्रा निकाल कर शहर भ्रमण करते शिवनाथ नदी में प्रवाहित की गई।

खुले वाहन में रखी गईं अस्थियां
पूर्व पीएम वाजपेयी का अस्थि कलश फूलों से सजी खुली गाड़ी में रखा गया था। कलश यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद अभिषेक सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं यात्रा शहर के जिन जगहों से गुजरी वहां से श्रद्धाजंलि देने आम जनता भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।