scriptनिकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मैडम सांसद पर लगाए गंभीर आरोप | Mandal President of BJP Mahila Morcha resigned in Risali | Patrika News
भिलाई

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मैडम सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh Municipal Election 2021 : निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा रिसाली मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। कंचन सिंह ने वार्ड 26 से टिकट मांगा था

भिलाईDec 05, 2021 / 08:55 am

Dakshi Sahu

भिलाई. निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा रिसाली मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। कंचन सिंह ने वार्ड 26 से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने यहां से भरतनाट्यम की नृत्यांगना एस ममता राव को टिकट दे दिया। कंचन का कहना है कि भाजपा ने वार्ड में पैराशूट प्रत्याशी उतारा है। यहां जिसे टिकट दिया गया है, वे 6 महीने पहले ही वार्ड में रहने आई है। महिलाओं की मानें तो इस उम्मीदवार को लोग न तो जानते हैं, न ही पहचानते हैं, लेकिन केवल सरोज पांडेय और उनके परिवार से करीब होने के कारण उन्हें टिकट दे दिया गया। इधर शनिवार की सुबह ही महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अपनी साथियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू के घर पहुंची और उन्हें लिखित में इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि मानमनौव्वल चलती रही, लेकिन अब चुनाव मैदान में कंचन सिंह भाजपा का कितना साथ देंगी यह तो बाद में पता चलेगा।
कांग्रेस और भाजपा के रूठों को मनाने की रणनीति पर हो रहा काम
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वे दावेदार जिनको पार्टी से टिकट नहीं मिली है वे अब दावेदारी वापस लेने के लिए बहाना तलाश रहे हैं। भाजपा के दावेदारों का कहना है कि बड़े नेताओं ने अब तक फोन नहीं किया है, इस वजह से अभी चुनावी मैदान हैं। वहीं कांग्रेस के दावेदार कह रहे हैं कि टिकट स्थानीय जनप्रतिनिधि ने काटी है, अब सीएम भूपेश बघेल के सामने मौका मिलेगा तो अपनी बात रखेंगे। दोनों ही स्थिति में बहुत से दावेदार चुनावी दंगल से पीछे हटने तैयार नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
निकाय चुनाव में जीत के लिए तंत्र, मंत्र और यंत्र के साथ बगलामुखी अनुष्ठान करा रहे प्रत्याशी, जीत का योग देखकर शुभ मुर्हूत में भरा नामांकन
….

नया क्षेत्र जुडऩे से निर्दलीय हो रहे परेशान
कांग्रेस और भाजपा से चुनाव एक से अधिक बार जीतकर आने वाले जिन दावेदारों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, वे निर्दलीय चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। उनके सामने दिक्कत नया क्षेत्र जुडऩे से आ रही है। यही वजह है कि अभी 48 घंटे इंतजार कर रहे हैं। अगर पार्टी मना लेती है तो जल्द ही मान जाएंगे। वर्ना पार्टी से बगावत कर चुनाव लडऩे गलियों में आ जाएंगे।
एल्डरमेन बनने की चाह
दुर्ग जिले में कांग्रेस के कुछ दावेदार उम्मीद कर रहे हैं कि एल्डरमेन बनाने का वादा कर दिया जाता है तो वे दावा छोड़ देंगे। पार्टी के कुछ नेता ऐसा दावा करने को तैयार नहीं है। इधर कुछ दावेदार पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं अब जिसको टिकट दिया है। उसको हराने की रणनीति बना रहे हैं।
पति-पत्नी दोनों को नहीं मिली टिकट
कांग्रेस से पार्षद चुनाव जीतने वालों में लावेश मदनकर ने वार्ड आरक्षण होने पर पत्नी के लिए टिकट मांगा। वहीं उनके वार्ड का हिस्सा दूसरे वार्ड में जुड़ा था, वहां से खुद चुनाव लडऩे टिकट मांगे। दोनों को टिकट नहीं मिली। नामांकन दाखिल किए हैं और अब तक दावेदारी वापस नहीं लिए हैं।
फैक्ट फाइल :-
नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा में भाजपा और कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों की संख्या –
वार्ड — भाजपा — कांग्रेस
वार्ड-1, — 2 — 1
वार्ड-2, — 1 — 3
वार्ड-3, — 2 — 1
वार्ड-4, — 1 — 1
वार्ड-5, — 2 — 2
वार्ड-6, — 1 — 1
वार्ड-7, — 1 — 1
वार्ड-8 , — 1 — 1
वार्ड-9, — 2 — 2
वार्ड-10, — 1 — 2
वार्ड-11, — 1 — 1
वार्ड-12, — 1 — 1
वार्ड-13, — 1 — 3
वार्ड-14, — 1 — 1
वार्ड-15, — 1 — 2
वार्ड-16, — 3 — 1
वार्ड-17, — 1 — 2
वार्ड-18, — 1 — 2
वार्ड-19, — 2 — 2
वार्ड-20, — 1 — 1
वार्ड-21, — 1 — 1
वार्ड-22, — 1 — 1
वार्ड- 23, — 4 — 1
वार्ड- 24, — 2 — 1
वार्ड- 25, — 1 — 2
वार्ड- 26, — 1 — 2
वार्ड- 27, — 2 — 2
वार्ड- 28, — 1 — 1
वार्ड- 29, — 1 — 1
वार्ड- 30, — 1 — 3
वार्ड- 31, — 1 — 1
वार्ड- 32, — 1 — 5
वार्ड- 33, — 2 — 2
वार्ड- 34, — 1 — 3
वार्ड- 35, — 2 — 2
वार्ड- 36 — 1 — 1
वार्ड- 37 — 2 — 1
वार्ड- 38 — 1 — 1
वार्ड- 39 — 1 — 1
वार्ड- 40 — 1 — 1

Home / Bhilai / निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मैडम सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो