
मरोदा ओवर ब्रिज को जोडऩे की तैयारी शुरू दो लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत
भिलाई . मरोदा, नेवई क्षेत्र के रहवासियों को रेलवे फाटक पार करने के लिए ट्रेन गुजरने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने मरोदा ओवर ब्रिज को जोडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। पोर्शन में २-३ दिन के अंदर ढलाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह कार्य अगस्त तक पूरी हो जाने की संभावना है। सितंबर तक कांक्रीट सेट होने के बाद अक्टूबर में लोकार्पण के बाद लोगों को ओवर ब्रिज सौंप दिया जाएगा। आवाजाही शुरू होने से लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
15 मिनट तक इनतजार
मरोदा स्टेशन से एक दिन में दुर्ग-दल्लीराजहरा पैसेंजर टे्रन और मालगाड़ी मिलाकर कुल 15 गाडिय़ां आती-जाती हैं। इन गाडिय़ों के गुजरने के दौरान मरोदा रेलवे फाटक बंद रहता है। इस बीच दुर्ग-भिलाई, नेवई, उतई, मरोदा और पाटन आने जाने वाले दो लाख लोगों को १० से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। इसकी वजह से लंबा जाम लगता है। ट्रैफिक जाम की इस समस्या से निजात दिलाने सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। सेतु निगम ने रेलवे पोर्शन के १६४.२२ मीटर लंबा एरिया को छोड़कर बाकी हिस्से का काम पुणे की घई कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका में दिया था। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रेलवे पोर्शन को छोड़कर दोनों तरफ ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है।
१५ दिन लगेगा कांक्रीट की ढलाई कर स्पॉन को जोडऩे में
राइट्स के इंजीनियरों की मॉनिटरिंग में रेलवे ने पिछले माह मेगा ब्लॉक लेकर स्टील और कांक्रीट के पीसीसी बॉक्स को चढ़ाने का काम किया था। अब उस पर कांक्रीट की ढलाई कर ओवरब्रिज के पांच स्पॉन को जोडऩे का काम कर रहे हैं। रेलवे पोर्शन के १६३.४४ मीटर लंबा एरिया में ढलाई का कार्य बाकी है। १-२ में दिन में ढलाई का काम शुरू हो जाएगा। १५ दिन में ढलाई पूरी
हो जाएगी।
एक नजर में मरोदा ओवरब्रिज की लागत
33 करोड़ 28 लाख 19 हजार रुपए प्रोजेक्ट की लागत
५ जून २०१५ को जारी किया गया था वर्क आर्डर
883 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज
13 मीटर चौड़ा होगा ब्रिज
15 अक्टूबर 2017 क प्रोजेक्ट को करना था पूरा
Published on:
18 Aug 2018 12:31 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
