Monsoon in CG: मानसून की दस्तक के बाद भी सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से 1.5 की बढ़त के बाद 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन फील टेम्प्रेचर 44 डिग्री जैसा महसूस हुआ। हवा में घुली नमी से उमस बेतहाशा बढ़ गई है, जिससे रात में भी तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।