6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की रेड के साथ हुई अपराधियों की सुबह, 53 चाकूबाजों की हुई परेड, 73 को जिलाबदर की तैयारी

Bhilai Hindi News : दुर्ग पुलिस ने मारपीट और चाकूबाजी करने वाले 53 बदमाशों को रातभर कांबिंग गश्त कर पकड़ा।

2 min read
Google source verification
पुलिस की रेड के साथ हुई अपराधियों की सुबह, 53 चाकूबाजों की हुई परेड, 73 को जिलाबदर की तैयारी

पुलिस की रेड के साथ हुई अपराधियों की सुबह, 53 चाकूबाजों की हुई परेड, 73 को जिलाबदर की तैयारी

भिलाई. दुर्ग पुलिस ने मारपीट और चाकूबाजी करने वाले 53 बदमाशों को रातभर कांबिंग गश्त कर पकड़ा। संबंधित थाना क्षेत्रों में सभी बदमाशों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि चाकूबाजी की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

पुलिस के सामने बदमाशों ने शपथ लिया। शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 के प्रांगण में फ्लैग मार्च कर अड्डेबाजी करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जिले के सीएसपी और थाना प्रभारियों की टीम बनाई गई। चाकूबाजी की वारदात में जेल से छूटे बदमाशों को चिन्हित कर रात में उन्हें गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढें : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज भी इन जिलों में होगी भयंकर बारिश....Alert

सेक्टर-6 कंट्रोल रुम में विभिन्न क्षेत्रों के थाना प्रभारियों और उनकी पेट्रोलिंग टीम के समक्ष पहचान परेड कराई गई। एक क्षेत्र के अपराधी दूसरे क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं तो उन पर नजर रखी जा सकें। जिले से 53 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्रवाई की और जेल भेजा गया।

यह भी पढें : CG Olympic 2023: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन समारोह आज, CM बघेल समेत ये वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

सिविक सेंटर में घुमाया गया

विभिन्न थाना क्षेत्र से चाकूबाजों को सेक्टर-6 कंट्रोल रुम लाया गया। उन्हें सिविक सेंटर में घुमाया गया ताकि आमजनों में उनका खौफ कम किया जा सके। सिविक सेंटर एरिया में ही पहुंचकर समस्त बदमाशों को आगे किसी भी प्रकार के चाकूबाजी की घटना न करने एवं किसी अपराध में शामिल न होने के लिए शपथ दिलाई गई।

यह भी पढें : खून की प्यासी हुईं सड़कें, तेज रफ़्तार बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौके पर मौत

73 को जिलाबदर करने की तैयारी

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों की लिस्ट तैयार की। ऐसे बदमाशों की लिस्टिंग कर जिलाबदर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने ऐसे 73 खूंखार लोगों को चिन्हित किया है। दंडाधिकारी के समक्ष फाइल पेंडिंग है। इस चुनाव में उक्त जिलाबदर की लिस्ट जारी की जा सकती है।