6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में महिला की नहीं बची जान : हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आई मां की मौत, बचाने आयीं बेटी और बहन भी झुलसी

पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत उत्तर वसुंधरा नगर स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला की 11केवी की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। इस दौरान उन्हें बचाने के दौरान दो महिलाएं झुलस गई। उनकी हालत भी गंभीर है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Shiv Singh

Jan 24, 2023

भिलाई में महिला की नहीं बची जान : हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आई मां की मौत, बेटी और बहन भी झुलसी

घटनास्थल।

भिलाई . उम्दा रोड स्थित उत्तर वसुंधरा नगर के जिस अपार्टमेंट में हादसा हुआ। उस घर के नजदीक से ही हाईटेशन लाइन गुजर रही है। हादसे से पहले मृतक कुमुद जैन (48वर्ष) 20 फीट के पाइप को दूसरे माले से घर के अंदर लेने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उस दौरान हाईटेंशन लाइन से पाइप की दूरी का अंदाजा नहीं लगा।

पाइप के 11 केवी लाइन के लाइन के संपर्क में आने से कुमुद जैन को झुलस लगी। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि कमल जैन की पत्नी कुमुद जैन की बहन कामिनी और उसकी बेटी दिशा रायपुर से आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे घर में कुमुद के अलावा उसकी बहन और उसकी बेटी थी। उस दौरान कुमुद नीचे से पाइप को ऊपर खींच रही थी। इसी बीच हाईटेंन लाइन का करंट लगने से झुलस रही थी। इस बीच मौके पर मौजूद उसकी बहन कामिनी रामपुरिया और उसकी बेटी दिशा रामपुरिया बचाने आगे बढ़ी और खुद भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।

READ ALSO : छत्तीसगढ़ में घर बैठे मिलेगी पेंशन व बैंकिंग जैसी सुविधाएं, हर 5 ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त की जा रही एक बैंक सखी

घर में फर्नीचर का चल रहा था काम, मंगाया 20 फीट का पाइप

मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक कोमल जैन के दो मंजिला अपार्टमेंट वे पहले तल पर रहते हैं। दूसरे तल पर फर्नीचर का काम चल था। घटना के समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था। इसके चलते मृतक कुमुद खुद ही 20 फीट के इस स्टील पाइप को दूसरे माले पर लेने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच हादसे का शिकार हो गई।

कपड़े और प्लास्टिक सामान भी जले

थाना पुलिस ने बताया कि 11 केवी के हाईटेंशन लाइन के करंट का प्रवाह इतना तेज था कि द्वितीय तल की बालकनी में रखे और अन्य प्लास्टिक सामान भी जल गया था। इसकी जानकारी घटना के बाद द्वितीय तल के निरीक्षण के दौरान बालकनी में रखे कपड़े व प्लास्टीक के समान जले पाये गए।

घायल महिला 51% झुलसी और उसकी बेटी 17%

स्पर्श हॉस्पीटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एडी. सावंत ने बताया कि इलेक्ट्रिक बर्न के मामलों में करंट लगने के बाद खून का प्रवाह शरीर में इतनी तेजी से होने लगता है कि हर्ट उसे झेल नहीं पाता है। इसके चलते हार्ट फेल होने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। सोमवार को अस्पताल में आए इलेक्ट्रिक बर्न केस में कुमुद की इसी वजह मौत हुई। जबकि कामिनी 51 फीसदी झुलस गई थी और निशा 17 फीसदी जल गई। कामिनी की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि निशा की कंडीशन स्टेबिल है।

कपड़े और प्लास्टिक सामान भी जले

थाना पुलिस ने बताया कि 11 केवी के हाईटेंशन लाइन के करंट का प्रवाह इतना तेज था कि द्वितीय तल की बालकनी में रखे और अन्य प्लास्टिक सामान भी जल गया था। इसकी जानकारी घटना के बाद द्वितीय तल के निरीक्षण के दौरान बालकनी में रखे कपड़े व प्लास्टीक के समान जले पाये गए।