11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर.. नेशनल कैडेट कोर की सी सर्टिफिकेट परीक्षा का पेपर लीक, मचा हड़कंप

Exam paper leaked case: खबर मिलते ही अभ्यार्थियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परीक्षा कंडेक्ट करा रहे कमान अधिकारी के आदेश पर सभी को लौटना पड़ा...

less than 1 minute read
Google source verification
paper_leak__1.jpg

Exam paper leaked case: नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की सी सर्टिफिकेट परीक्षा का पेपर लीक होग गया है। जिसके चलते अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि रविशंकर स्टेडियम में 537 केडेट्स परीक्षा देने पहुंचे थे। इस बीच अभ्यार्थियों को पता चला कि पेपर लीक हो गया है। खबर मिलते ही अभ्यार्थियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परीक्षा कंडेक्ट करा रहे कमान अधिकारी के आदेश पर सभी को लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Weather Update: आज से 3 दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, Alert जारी

चेन्नई में लीक हुआ पेपर
दुर्ग के 37 वीं बटालियन को सूचना मिली कि चेन्नई में सी सर्टिफिकेट पेपर लीक हुआ है। इसके कारण परीक्षा कंडेक्ट करा रहे जगदलपुर के कमान अधिकारी कर्नल अमित कुमार आदर्श ने परीक्षा को स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Weather Update: आज से 3 दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, Alert जारी

बताया कि रविवार सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रविशंकर स्टेडियम में सी सर्टिफिकेट परीक्षा होने वाली थी। पूरे रेंज से 537 कैडेट्स इग्जिाम सेंटर पर पहुंच गए थे। जैसे ही सूचना मिली। कैडेट्स वापस चले गए।