प्रवर्तन अनुभाग की टीम बुधवार को हर दिन की तरह निरीक्षण, सर्विलॉस के तहत बोरिया गेट के सामने रोड नं. 2 चाइना मार्केट सड़क पर लगाए गए ्ठेले वालों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। संपदा न्यायालय ने बोरिया गेट के पास रोड 2 पर बीएसपी भूमि पर 1847 वर्गफीट पर बने शेड पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा किया है। इस पर कब्जा कर अवैध तरीके से ठेले काउंटर रखने का कार्य किया जा रहा था। यहां लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। संपदा न्यायालय ने इसको लेकर डिक्री आदेश जारी कर उक्त शेड का कब्जा हटाने प्रवर्तन अनुभाग के अधिकृत किया है।