मात्र 21 में किया जा रहा दवा छिड़काव
डेंगू का संक्रमण शहर के २१ से बढ़कर ३२ वार्डों में फैल चुका है। निगम और स्वास्थ्य विभाग का सर्वे और दवा छिड़काव का दायरा २१ वार्डों में सिमटकर रह गया है। जिन 21 वार्डों में टीम काम कर रही है वहां भी रोटेशन में टीम को दोबारा पहुंचने में विलंब हो रहा है। शहर को कोहका, कुरुद और मरोदा क्षेत्र में भी डेंगू ने पांव पसार लिया है पर वहां दवा छिड़काव का अतापता नहीं हैष