
bhilai steel plant
भिलाई . जब सितार का नाम आता है तो सितार वादक पंडित सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर का नाम अपने आप ही सबकी जबान पर आ जाता है। यह वह सख्शियत है जिन्होंने संगीत के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा की है। 62 साल से निरंतर सांगीतिक प्रवास में 200 से अधिक विद्यार्थियों को संगीत का मार्गदर्शन दिया। रविवार को बीएसपी क्रीड़ा, सांस्कृति एवं नागरिक सेवाएं विभाग और नागपुर की संस्थान 'सप्तक ने पंडित सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर का सम्मान किया। भिलाई निवास में हुए इस सम्मान समारोह में बीएसपी के सीईओ एम. रवि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने संगीत का जो पेड़ लगाया था, अब वह फल देने लगा है। भिलाई के लोग संगीत में अपना नाम कर रहें है।
हुईं संगीत की कई प्रस्तुतियां
इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध सितार वादकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अमरावती ने आईं जयश्री वैष्णव ने शास्त्रीय गायन से सबको मंत्रमुग्ध किया। इनकी आवाज को मिलिंद वैष्णव ने तबला पर और श्रीकांत पिसे ने हार्मोनियम पर संगत दी। शारस्त्री संगीत का प्रसिद्ध राग यमन भी इस शाम को खास बना गया। सितार की जुगलबंदी ने सबको पूरे कार्यक्रम तक रोके रखा। अशीम चौधरी, कोलकाता और अवनींद्र शेवलीकर, नागपुर की सितार पर चलती उंगलियां और मधुर धुन सुनकर सभी खुशी से भर उठे। पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा। तबले पर संगत पार्थसारथी मुखर्जी ने दी।
आईं कई बड़ी हस्तियां
कार्यक्रम का संचालन साधना देवी ने किया। इस मौके पर संगीत से जुड़े पद्मश्री भारती बंधु, डॉ अल्का देश पाण्डेय, कृति व्यास, पंडित मुकुंद भाले, डॉ राममूर्ति, मदन चौहान के साथ बड़ी संख्या में लोग मैजूद रहे।
बड़े संगीतज्ञों ने कहीं ये बातें
कृति व्यास ने कहा कि पंडित सुधाकर के इतने शिष्य हैं कि शेवलीकर घराना बन चुका है। शेवलीकर बीएसपी के स्कूल में संगीत के शिक्षक भी रहे हैं और आज भी बच्चों को सितार की शिक्षा दे रहे हैं। डॉ. राममूर्ति ने कहा कि मैं जो कुछ हूं वो गुरू सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर की ही देन है। भिलाई मे उन्हें भिलाई में संगीत का माहौल स्थापित करने का श्रेय पंडित रामभाऊ को दिया।
भारती बंधु बोले...
पद्मश्री भारती बंधु ने कहा कि 'पं. शेवलीकर में गजब का धैर्य है। मैंने इन्हें कभी गुस्से में नहींं देखा। एक गुरू के लिए यह बहुत जरूरी है। वे हमेशा वाह और आह में एक समान बने रहते हैंÓ।
Published on:
22 Apr 2018 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
