उन्होंने बताया कि जिला और मंडल स्तर पर अयोध्या राममंदिर दर्शन समिति का गठन किया जा चुका है, दर्शन समितियों द्वारा प्रति दर्शनार्थी 1400 रूपए का पंजीयन शुल्क लेकर सूची तैयार की जाएगी। जिला समिति के समक्ष पंजीयन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रहेगी, इसके बाद यह सूची रेलवे को प्रेषित कर दी जाएगी और रेलवे द्वारा प्रत्येक यात्री को पृथक पृथक यात्रा कार्ड जारी किया जाएगा। केवल पंजीकृत दर्शनार्थी ही ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यात्रा के दौरान खान-पान और अयोध्या पहुंचने के बाद यातायात, ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। दूसरे चरण की दर्शन यात्रा 29 फरवरी को होगी।