8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Ram Mandir : कल होगी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा, रायपुर में देख सकेंगे लाइव… दर्शन कराने लगेगी एलईडी स्क्रीन

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस भव्य कार्यक्रम की झलक नवा रायपुर में भी दिखाई देगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Jan 2024, 11:28 AM IST

ramlala_darshan.jpg

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस भव्य कार्यक्रम की झलक नवा रायपुर में भी दिखाई देगी। नवा रायपुर अटल नगर को राममय बनाने के लिए मंत्री ओपी चौधरी ने सभी चौक-चौराहों पर श्रीराम के भजन एवं भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिए हैं। उन्होंने आम जनता कि सुविधा एवं आस्था को देखते हुए 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम लाइव दिखाए जाने के लिए सीईओ नवा रायपुर को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें : Bastar : The Naxal Story : फिल्म की एक्टिंग करने बस्तर पहुंची Adah Sharma... मां दंतेशवरी मंदीर में शंख बजाकर की पूजा

पीएम मोदी की पहल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक-चौराहों पर आम जनता कि सुविधा एवं जानकारी देने के लिए स्पीकर सिस्टम इंस्टॉल किए गए है। इसके अतिरिक्त 7 जगह भव्य बड़े साइज के एलईडी स्क्रीन भी इंस्टॉल किए गए हैं। इससे नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : एक भक्ति ऐसी भी... संपूर्ण रामायण का चित्रण करते हैं कोसे के दुपट्टे पर, 33 साल से कर रहे चित्रकारी