8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bastar : The Naxal Story : फिल्म की एक्टिंग करने बस्तर पहुंची Adah Sharma… मां दंतेशवरी मंदीर में शंख बजाकर की पूजा

Bastar : The Naxal Story : केरला स्टोरी फिल्म से सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा बस्तर द नक्सल स्टोरी फिल्म में भी लीड रोल में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Jan 2024, 5:42 PM IST

adah_sharma_.jpg

Bastar : The Naxal Story : केरला स्टोरी फिल्म से सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा बस्तर द नक्सल स्टोरी फिल्म में भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वे पिछले दिनों बस्तर आई थीं। अब उन्होंने यहां के दौरे से जुड़ी तस्वीरें और एक रील सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अदा शर्मा ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले एक रील अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। हल्बी गाने पर बना उनका यह रील इंद्रावती नदी के किनारे सूर्यास्त के समय फिल्माया गया है। इस रील में अदा नजारे का आनंद लेते नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि मेरे साथ देखो बस्तर का सनसेट, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़।

इसके कुछ समय बाद अदा ने एक एक और पोस्ट किया और उसमें वे दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा में नजर आईं। इसमें वे मंदिर के भीतर भक्ति में लीन और शंख बजाते दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी। इसकी जानकारी भी एक्ट्रेस अदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने फिल्म के तीन पोस्टर भी जारी किए हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में हैं।

फिल्म के तीन पोस्टर में यह सब कुछ

बस्तर द नक्सल स्टोरी के पहले पोस्टर में कई लोगों को सडक़ पर फांसी पर लटकाया दिखाया गया है। वहीं, दूसरे पोस्टर में कमांडो के लूक में दिख रही अदा शर्मा हाथ में बंदूक लिए दिखाई दे रही हैं। जबकि तीसरे पोस्टर फिल्म के विलेन का किरदार दिख रहा है।

तीनों पोस्टर को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे अदा नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों से लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं इन पोस्टर्स के साथ ही इस फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। पोस्टर में लिखे तारीख के अनुसार यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को आएगी।