
अमरूद खिलाने के बहाने दरिंदे ने नौ साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, रोते हुए पहुंची घर
भिलाई. खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने 9 वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम (Rape) किया। दरिंदा बच्ची को अमरूद खिलाने के बहाने छत पर ले गया था। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। परिजनों ने थाने में दरिंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खुर्सीपार थाना टीआई भूषण एक्का ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। (Bhilai crime news)
आरोपी को भेजा जेल
आरोपी शेखर साहू (23 वर्ष) मजदूरी करता है। बच्ची को बहला फुसलाकर अमरूद खिलाने का झांसा दिया। अबोध बच्ची लालच में आ गई और उसके साथ छत पर चली गई। वहां दरिंदे ने बच्ची के साथ गलत काम (Rape) किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) (Rape) , 3 (क), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से रिमांड पर उसे जेल भेज दिया। (Bhilai crime news)
घर में घुसकर महिला के साथ किया बलात्कार
इधर भिलाई की सुपेला थाना पुलिस ने बलात्कार (Rape) का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता दोपहर को घर पर अकेली थी। आरोपी नंदकिशोर चौहान (47 वर्ष) उस पर गलत नीयत रखता था। महिला को अकेला पाकर आरोपी उसके घर में घुस गया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया। पति काम से घर पहुंचा तो घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेया किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (Bhilai crime news)
Chhattisgarh Bhilai से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
30 Jun 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
