75 हजार रुपए का नुकसान
वैशाली नगर चौकी पुलिस को राजकुमार जैन बताया कि उनकी बिस्किट, आटा, मैदा, सूजी और बल्ब लाइट की एजेंसी है। शाम को अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार 75 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आस-पास के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।