6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के जज्बे को सलाम : भारत भ्रमण पर निकली संगीता ने देख लिया आधा इंडिया : Video

गांधी जी के सपनों का भारत देखना है तो छुट्टियों में दिल्ली या आगरा जाने की बजाए भारत के गांवों में जाकर देखिए देश कैसे आगे बढ़ रहा है। कुछ सालों में मेक इन इंडिया उभरकर सामने आएगा।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

महिला के जज्बे को सलाम : भारत भ्रमण पर निकली संगीता ने देख लिया आधा इंडिया

भिलाई@Patrika. गांधी जी के सपनों का भारत देखना है तो छुट्टियों में दिल्ली या आगरा जाने की बजाए भारत के गांवों में जाकर देखिए देश कैसे आगे बढ़ रहा है। कुछ सालों में मेक इन इंडिया उभरकर सामने आएगा। यह बातें 52 वर्षीय संगीता सिद्धार्थ ने कही। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को सेलिब्रेट करने वह भारत के 150 शहरों का भ्रमण करने निकली है। अब तक 136 शहरों की यात्रा कर चुकी संगीता गुरुवार को भिलाई पहुंची।

बीएसपी भविष्य के भारत की तस्वीर बदलेगा

@Patrika भिलाई इस्पात संयंत्र को देखने के बाद उन्होंने कहा कि बीएसपी भविष्य के भारत की तस्वीर बदलेगा, क्योंकि यहां के बने स्टील से ही सारे इंफ्रास्ट्रचर तैयार होंगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित संगीता का मानना है कि स्वच्छ भारत अभियान ने वाकई ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है। @Patrika अलग ही जुनून और हौसला लिए संगीता कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी, गुजरात, दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्वी भारत का भ्रमण कर चुकी है। अब वह मध्यप्रदेश के रास्ते महाराष्ट्र होते हुए वापस मुंबई पहुंचेगी।

महिला को साधारण ना समझें
संगीता ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मिशन लोगों की उस सोच को बदलना है कि महिलाएं अच्छी ड्राइविंग नहीं करती। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2018 को गेट वे ऑफ इंडिया से अपना सफर शुरू किया पर अब तक ना कोई रोड एक्सीडेंट और ना कोई परेशानी हुई। @Patrika अपने इस भारत भ्रमण में वे सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी संदेश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक 35 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है और मार्च में उनकी यह यात्रा पूरी होगी।

गाड़ी में ही सिमटा कमरा
संगीता ने अपनी गाड़ी में काफी बदलाव किया है। पिछली सीटों को हटाकर उसे एक कमरे का लुक दिया है। जिसमें उसके सामान से लेकर उनके सोने तक का इंतजाम है। संगीता बताती हैं कि वे रात को जहां भी ठहरती है अपनी गाड़ी में ही सोती है। @Patrika दिन में वे इसे अपने ऑफिस के रूप में उपयोग करती है तो रात में वह उनका बेडरूम बन जाता है। गाड़ी के ऊपर उन्होंने सोलर सिस्टम लगा रखा है जिससे रात में वे लैंप और पंखा भी चला लेती है।

हथकरथा वाले हैंडलूम जरूर खरीदती है
संगीता अपनी इस यात्रा के दौरान हथकरथा को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि वे गांधी जी से काफी प्रभावित है। जिस तरह गांधी जी खादी पहनते थे और अपना सारा काम खुद ही करते थे, वे भी कुछ ऐसा ही कर रही है। @Patrika वे जिस राज्य में जाती है वहां के हथकरथा वाले हैंडलूम जरूर खरीदती है। साथ ही वह यह संदेश भी दे रही है कि भारत में अकेली महिला कही भी आसानी से सुरक्षित रहते हुए सफर कर सकती है।

छत्तीसगढ़ की गलत तस्वीर
छत्तीसगढ़ की देशभर में गलत तस्वीर पेश की गई। नक्सली मूवमेंट के नाम पर यहां की असली पहचान को सामने नहीं आने दिया गया। @Patrika प्राकृतिक सुंदरता और खनिज संपदा लिए हुए छत्तीसगढ़ तो खूबसूरत है ही साथ ही यहां के लोग भी उतने ही अच्छे हैं।