9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime : अस्पताल में पति का ख्याल रख रही थी पत्नी….इधर घर में हो गया बड़ा कांड

Bhilai Crime News : सुपेला थाना अंतर्गत फिर चोरी हो गई। इस बार चोरों ने राधिका नगर मैत्री कुंज में धावा बोला और सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime :  अस्पताल  में पति का ख्याल रख रही थी पत्नी....इधर घर में हो गया बड़ा कांड

Crime : अस्पताल में पति का ख्याल रख रही थी पत्नी....इधर घर में हो गया बड़ा कांड

भिलाई. सुपेला थाना अंतर्गत फिर चोरी हो गई। इस बार चोरों ने राधिका नगर मैत्री कुंज में धावा बोला और सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : गणेश विसर्जन में चाकूबाजी.. दो गुटों के युवकों ने की मारपीट, 1 की मौत, एक घायल

सुपेला पुलिस ने बताया कि राधिका नगर मैत्री कुंज 58/ए निवासी बृजकिशोर सिंह की तबीयत खराब होने से वे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती हैं। देखभाल के लिए उनकी पत्नी कुंती देवी घर में ताला लगाकर अस्पताल गई थी। बुधवार रात 10 बजे अस्पताल गई और दूसरे दिन सुबह 9 बजे घर लौटी।

यह भी पढ़ें : Jashpur : बस स्टैंड में लूट की CCTV फुटेज, बदमाशों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया डकैती को अंजाम, दहशत में आए लोग

उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। चोरों ने अंदर रखी चाबी खोजकर आलमारी को खोल लिया। सोने की एक चेन, सोने का ब्रेसलेट, चांदी का सिक्का, राधाकृष्ण की मूर्ति, 2 घड़ी, एक मोबाइल एवं हार्डवेयर दुकान की नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली।