13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में NTRO के डायरेक्टर के सूने घर से 5 लाख की चोरी, सोने के गहने और अन्य समान भी किया पार

Crime Case: प्रधानमंत्री कार्यालय एनटीआरओ के डायरेक्टर रजत द्विेवेदी के मॉडल टाउन स्थित घर में चोरी हो गई। उनकी पत्नी बैंगलुरु गई हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bhilai_2.jpg

Bhilai Crime: प्रधानमंत्री कार्यालय एनटीआरओ के डायरेक्टर रजत द्विेवेदी के मॉडल टाउन स्थित घर में चोरी हो गई। उनकी पत्नी बैंगलुरु गई हुई हैं। वे खुद जबलपुर चले गए। घर सूना पाकर चोरों ने तीन सौ यूएस डॉलर नकदी और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें: 1987 में धमतरी पहुंचे थे पंकज उधास... 'चिट्टी आई है' गीत के दौरान दर्शकों ने सीटी मारी तो नाराज होकर बंद कर दिए थे प्रोग्राम

पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन शिवाजी चौक निवासी रजत द्विवेदी (58 साल) प्रधानमंत्री कार्यालय (एनटीआरओ) में डायरेक्टर है। 19 फरवरी को आफिस के काम से जगदलपुर गए थे। उनकी प%ी मोनिका अपनी बहन के पास बेंगलुरू कर्नाटक गई हैं। 25 फरवरी को सुबह करीब 11.30 बजे पड़ोस में रहने वाले नरेश ने बताया कि दरवाजे का ताला टूटा है।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर पाने चाहते है भगवान शिव का आशीर्वाद तो करें यह उपाय, चमक जाएगी किस्मत

लौटकर आया और घर की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। बांउड्रीवाल के गेट का ताला ,मेन गेट की कुंडी और चार अलमारी का लॉकर टुटा मिला। घर के अंदर का सारा समान बिखरा मिला। चोरों ने सोने के जेवरात दो सोने की चैन-3.5 तोला, सोने का कंगन-1 तोला, एक जोड़ी कान का टाप्स- 5 ग्राम, 10 हजार रुपए नकद और 300 यूएस डालर सब मिलाकर करीब 5 लाख की चोरी हो गई।