25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलाराम लॉज से आ रही थी लड़कियों की आवाजें, आधी रात दुर्ग पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का खुलासा

Durg Police Raid: दुर्ग पुलिस ने जलाराम लॉज में छापामार कार्रवाई कर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन युवती और 3 युवकों को पकड़ा है। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान मिले है..
2 min read
Google source verification
Raigarh Police Raid

देह व्यापार के खुलासे में महिला दलाल गिरफ्तार (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Police Raid: दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन युवती और संचालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

Durg Police Raid: पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

दुर्ग सीएसपी आईपीएस हर्षित मेहर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित हो रहा है। डीएसपी क्राइम और महिला अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। लॉज के कमरों में तीन जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। तीनों युवतियां खुर्सीपार और राजनांदगांव की रहने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक युवतियों को छोड़ दिया गया।

पिछले 5 महीने से चला रहा था गंदा धंधा

बताया जा रहा है कि लॉज संचालक विजय गुजराती पिछले 5 महीने से देह व्यापार को संचालित कर रहा था। आरोपी लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था। (Durg Police Raid) जिनका मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है।

लॉज संचालक समेत तीन पर कार्रवाई

पुलिस ने लॉज संचालक विजय गुजराती और ग्राहक तमाशा कुमार व नारायण देशमुख को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राहक स्थानीय निवासी हैं। लॉज से रजिस्टर, आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल और 20 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

लगातार आ रही थी आवाजें

पु​लिस कार्रवाई के बाद खुलासा हुआ है कि लॉज में हर रात लड़कियों का आना जाना बढ़ गया था। वहीं लॉज से लड़कियों की आवाजें भी आ रही थी। दूसरी ओर पुलिस को इसकी भनक लगने के बाद कार्रवाई की।