8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Road Accident: भिलाई में दो लोगों की मौत, कार के उड़ गए परखच्चे

CG Road Accident: हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार (30 वर्ष) और उसका साथी वार्ड-13 आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर (33वर्ष) की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Dec 30, 2024

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! भीषण सड़क हादसे में पिता समेत एक युवक की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

CG Road Accident: दुर्ग से धमधा रोड में ग्राम मेडे़सरा (पावर ग्रिड) के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: CG Murder Case: साइकिल चोरी के विवाद में व्यक्ति की हत्या, 2 युवकों ने दी खौफनाक मौत फिर…. गिरफ्तार

घायल दो युवकों को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजा है। इधर रात में किसी ने उसी कार में आग लगा दी। नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे की है।

तमेरापारा वार्ड-12 धमधा निवासी अमित ताम्रकार, अनीश ताम्रकार, सुधांशु ताम्रकार और आदित्य कसेर कार सीजी 07-बीके-7387 में सवार थे। कार को अमित ताम्रकार चला रहा था। ग्राम मेड़ेसरा (पावर ग्रिड) के पास रात को पहुंचे। जहां अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार (30 वर्ष) और उसका साथी वार्ड-13 आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर (33वर्ष) की मौत हो गई। कार में सवार अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजवाया और गंभीर रुप से घायल अनीश ताम्रकार, सुधांशु ताम्रकार को भिलाई श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजवाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।