
18 साल की GF बोली- I'M प्रेग्नेंट, डरकर BF ने पीछा छुड़ाने दे दी गलत दवा फिर...
रायपुर. शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई लड़की की अबॉर्शन के दौरान मौत हो गई। 18 साल की लड़की ने प्रेमी के कहने पर बिना डॉक्टर से चेक कराए गर्भ निरोधक गोलियां खा ली। जिसके गलत रिएक्शन से लड़की की मौत हो गई। पुलिस की जांच में मामला प्रेम संबंधो का बताया गया है।
ये घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई की है। जहां अविनाश गौतम का एक 18 साल की लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का वादा भी किया था। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद दोनों घबरा गए। लड़की बार बार लड़के पर शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन लड़के ने शादी से साफ तौर पर मना कर दिया।
लेकिन लड़की के बार-बार कहने पर उसने अबॉर्शन करवाने के लिए बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा दे दी। दवा ने लड़की के शरीर पर गलत असर कर दिया। लड़की को लगातार रक्स्राव होने लगा। जिसके बाद लड़के ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से ही प्रेमी फरार हो गया। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने लड़की का पोस्टमार्टम करवाया। जिसमे पुष्टि हुई है कि उसकी मौत गर्भ निरोधक गोलियों के कारण हुई है। आरोपी के फरार होने के कारण उसकी तलाश जारी है।
Published on:
15 Mar 2019 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
