21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नायब तहसीलदार को इतना गुस्सा क्यों आया कि हाथ की नस काटने के बाद फांसी पर झूल गया

नायब तहसीलदार का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification
Suicide case, Nayab Tahsildar, Ghumka  sub tahsil, Nayab Tahsildar, Nayab Tahsildar Pritam chouhan

राजनांदगांव. जिले के घुमका में पदस्थ दिव्यांग नायब तहसीलदार ने खुदकुशी करने के लिए अपने दोनों हाथों की नसों को काट लिया। इसके बाद उसने फांसी भी लगा ली। फांसी लगाते ही तुरंत उसके परिजनों ने देख लिया और उसे नीचे उतारा गया। नस काटने के कारण बहुत ज्यादा खून बह चुका है। उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रीतम चौहान

जानकारी के घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रीतम चौहान पिता नारायण चौहान 35 साल राजनांदगांव जिले के तुलसीपुर का निवासी है। वह दिव्यांग भी है। उसे आज दोपहर बाद लगभग शाम चार बजे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक उसने अपने दोनों कलाई की नस काट डाली थी और फांसी भी लगाने की कोशिश की थी। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया था और वह अचेत हो गया था। कांफी कोशिशों के बाद चिकित्सकों ने उसकी बीपी को सामान्य किया। प्रारंभिक इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. वायके तिवारी ने बताया कि मरीज अभी अचेत है और गंभीर स्थिति में है। उसे मशीन से कृत्रिम (नली के जरिए) ऑक्सीजन देने की व्यवस्था करने के बार रेफर किया गया है।

उसने इससे पहले भी ऐसी कोशिश की थी
नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह भी पता चला है कि उसने इससे पहले भी ऐसी कोशिश की थी। घटना की खबर मिलने के बाद एडीएम जेके धु्रव, डिप्टी कलक्टर एमडी तिगाला और राजनांदगांव तहसीलदार प्रतिमा ठावरे सहित कई प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए थे।
गंभीर रूप से घायल नायब तहसीलदार को सवा पांच बजे के आसपास राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से उच्च एवं बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर के लिए रेफर किया गया है।