सुरेश के छोटे भाई गोपाल राम निर्मलकर ने बताया कि इसके पहले सुरेश बिलकुल स्वस्थ था। भाभी उषा को वायरल हो गया था। वह सुपेला शासकीय अस्पताल में भर्ती थी। जिस वार्ड में उषा थी वहां बगल के बिस्तरों पर डेंगू पीडि़त मरीज भी भर्ती थे। सुरेश दो-तीन रात वहां जमीन पर दरी बिछाकर सोता रहा। इसके बाद सुरेश भी बीमार हो गया। 22 अगस्त को बुखार आने पर वह भी पत्नी उषा की तरह वायरल बुखार समझकर मेडिकल दुकान से दवाई खरीदकर खाता रहा। दो दिन बाद जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तब परिजन अस्पताल लेकर गए। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसका प्लेटलेट्स घटकर 1३,000 रह गया था।