17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: आग से जली महिला, पिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

CG News: मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। छावनी पुलिस ने बताया कि घटना 3 अप्रैल की है। परिजनों की सूचना पर टीम मौके पर गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 10, 2025

CG News: आग से जली महिला, पिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप

CG News: छावनी कैंप 1 शास्त्री नगर में रहने वाली नीतु कुमारी पति संतोष आग से झुलस गई। महिला 60 फीसदी जल गई है। उसे मेकाहारा में रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। छावनी पुलिस ने बताया कि घटना 3 अप्रैल की है। परिजनों की सूचना पर टीम मौके पर गई।

यह भी पढ़ें: CG News: अस्पताल परिसर के पास लगी भीषण आग, लोगों में मचा भगदड़, दमकल गाड़ियां मौके पर

एसडीएम की उपस्थिति में उसका कथन लिया गया। उसने बताया कि वह परेशान होकर खुद से आग लगा लिया। मामले में जांच की जा रही है। घायल महिला के पिता अशोक साव ग्राम तेतरावा नालन्दा बिहार से 6 अप्रैल को भिलाई पहुंचे।

ससुराल पक्ष वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि नितू की शादी 2008 में हुई थी। जब से शादी हुई है तब से मेरी बेटी को ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।