4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप लड़की हैं और अकेले रहती हैं तो वुमेन सेफ्टी एप की इन खूबियों को जरूर जाने…रहेंगी हमेशा सेफ

महिलाओं के साथ घट रही घटानाओं के चलते वुमन सेफ्टी एप्स अवेलेवल हैं, जिनका यूज कर आप अपने आप को सेफ कर सकती हंै।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 30 Nov 2017, 11:18 AM IST

patrika

भिलाई. हमारे देश में बेटियों को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज वे घटना की शिकार हो रही हैं। हाल ही में भोपाल में हुए गैंग रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं के साथ घट रही घटानाओं के चलते वुमन सेफ्टी एप्स अवेलेवल हैं, जिनका यूज कर आप अपने आप को सेफ कर सकती हंै।

इन एप्स की खासियत है कि जिस व्यक्तिका नंबर आप एप में एड करेंगे। एप्स उस शख्स को अलर्ट करने के लिए मैसेज, लोकेशन के साथ आपकी उस परिस्थिति का वीडियो और फोटो आपके परिजन को एक बटन प्रेस करते ही भेज देगा।

गल्र्स को सिक्योर रखने के लिए ये एप खास बन रहा है। इसमें एक बटन दिया हुआ है। जिसको प्रेस करके संकट की स्थिति में आपकी जगह के नाम के साथ आपके रिलेटिव और फ्रेंड्स को अलर्ट भेजेगा। इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

वि गुमराह इंनिशिएटिव एप
विथ यू एक पॉपुलर इमरजेंसी एप है। जिसको आप अपने फोन में प्ले स्टोर से एक्टिवेट कर सकते हैं। जैसे ही आप अपने स्मार्टफोन पर पावर बटन को दो बार दबाते हैं। यह हर दो मिनट में आपके परिजन को मैसेज भेजेगा।ये गल्र्स के लिए एक फ्री सुरक्षा एप है। जो उन्हें संकट की स्थिति में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

एप को पांच बार पावर बटन दबाकर सक्रिय किया जा सकता है और आपके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट के लिए ऑटोमेटिक अल्र्ट भेजता है। इसमें एक मुफ्त एसओएस मैसेज की सुविधा भी है, जो पांच मिनट के अंदर आपके परिजनों के एड किये गये नंबर पर मैसेज के साथ जगह को ट्रेक रखने की सुविधा भी देता है और डेटा कनेक्टिविटी के बिना काम कर सकता है।

जब आप किसी मुसीबत में होंगे तो ये आपके परिजनों को सूचित करेगा और अपडेट करेगा। यदि आप असुरक्षित स्थान पर हैं, तो यह आपके स्थान के संबंधित सभी डिटेल एक बटन के प्रेस करते ही भेज देगा। एप आपके स्थान और गूगल मेप की एक लिंक के साथ एक मैसेज भी भेजेगा। फ्रंट और बैक कैमरे के साथ दो फोटो क्लिक करके भेजेगा। जो सीधे सर्वर पर अपलोड किए जाएंगे।