
Women’s Day 2025: महिला दिवस पर आज हम साहसी महिला भिलाई स्टील प्लांट की महाप्रबंधक पुष्पा एंब्रोस से सभी को रूबरू करवाना चाहते हैं, जिन्होंने खुद ही जोखिम भरे विभागों को काम करने के लिए चुना। भिलाई स्टील प्लांट में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी 1992 में पुष्पा एंब्रोस ने ज्वाइन किया।
कोक ओवन से अपना सफर शुरू और बैटरी ऑपरेशन में काम करने वाली वह एशिया की पहली महिला हैं। उस वक्त संयंत्र में कोक ओवन गैस रिसाव, गर्मी और धूल की शिकायतें अधिक आती थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से किया।
कोक ओवन से उनका तबादला एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (ईएमडी) में हुआ। जीएम पुष्पा एंब्रोस ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट में 9 अक्टूबर 2018 के गैस हादसे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल कर्मियों की भी जान गई। इस हादसे से वे घबराई नहीं, बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य में पहले से और सुधार लाया गया।
सोच यही थी कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करें और अच्छा काम करें। ईएमडी में 3 साल तक सेवा देने का मौका मिला। कोक ओवन के बैटरी में टॉप पर काम करने वालों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। बैटरी में कोक पुशअप के दौरान 35 डिग्री से अधिक तापमान हमेशा बना रहता है। टॉप में यह और बढ़ जाता है।
Women’s Day 2025: हॉट स्पॉट में करीब 25 साल तक उन्होंने कार्य किया। इस दौरान नए कोक ओवन बैटरी क्रमांक 11 को स्थापित किया गया। इसमें 4.3 मीटर ऊंचाई की 8 बैटरीज हैं, जिसमें प्रत्येक में 65 ओवंस शामिल हैं। 7 मीटर ऊंचाई के 3 बैटरी है, जिसमें प्रत्येक में 67 ओवंस शामिल हैं। नए सीओबी-11 का पहला ओवन पुशिंग 29 सितंबर 2014 को हुआ।
जीएम पुष्पा एंब्रोस के हाथ में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) के सुरक्षा की कमान है। यहां काम करने वाले 2,300 कार्मिकों के सुरक्षा की जवाबदारी इनके हाथ हैं। यहां काम करते हुए उनको अब 4 साल हो रहा है। शून्य दुर्घटना का लक्ष्य लेकर यहां काम किया जा रहा है।
Updated on:
08 Mar 2025 12:47 pm
Published on:
08 Mar 2025 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
