4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में बकरियां चरा रही 13 साल की मूक-बधिर बालिका से बलात्कार, मौके पर ही छोड़ भागा मोटरसाइकिल

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज...
less than 1 minute read
Google source verification
rape

भीलवाड़ा/मंगरोप।

जिले में एक बार फिर से मानवता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जंगल में बकरियां चरा रही 13 साल की मूक बधिर बालिका से गुरुवार दोपहर एक जने ने बलात्कार कर डाला। पता लगने पर ग्रामीणों ने उसे पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन वह मौके पर मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग छूटा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक बालिका जंगल में बकरियां चरा रही थी। वह मूक बधिर थी। जंगल में बच्ची को अकेली देख एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने रोक लिया और सडक़ किनारे ले जाकर उससे बलात्कार किया। तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक मोटरसाइकिल छोड़ भाग छूटा।

किशोरी से सामूहिक बलात्कार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
अलवर के बड़ौदामेव इलाके के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम तीनों आरोपियों तालीम खां, छत्रपालसिंह जाटव उर्फ काली और नियामत खां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीडि़ता के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान भी कराए गए। प्रकरण में जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पीडि़ता के चाचा ने बुधवार को मामला दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग