
23 asymptomatic patient home isolates in bhilwara
भीलवाड़ा।
नई गाइड लाइन के आधार पर एसिम्पटोमेटिक मरीजों को होम आइसोलेशन करना शुरू कर दिया है। निर्देशों की पालना नहीं करने पर पुलिस में मामला भी दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को २३ मरीजों को १० दिन के लिए घर भेजा गया। इनमें ११ आजादनगर महाप्रज्ञ भवन, ८ यश विहार तथा ४ महात्मा गांधी चिकित्सालय के शामिल है। रविवार को १६ जनों को घर भेजा गया था।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अब लक्षण नहीं पाए जाने के बाद भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है। तो उसे तीन दिन अस्पताल या डॉक्टरों को निगरानी में रखने बाद होम आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है। घर उन्हें ही भेजा जा रहा है जिनके पास सभी तरह की सुविधा है। मरीजों की पांच गंभीर तरह की जांच भी शुरू कर दी है, ताकि बीमारी की हिस्ट्री का पता लगाया जा सके। इनमें डी डाइमर, प्री केल्सीटोनिम, सीरम फेरिडीम, सीपीकेएमडी, प्रोआई शामिल है। यह सभी जांचें गंभीर रोगियों की हो रही है। आइसीयू में मरीजों की एडवांस जांचें की जा रही हैं। १६ वेन्टीलेटर हैं। एबीसी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। लाइफ सेंविंग इंजेक्शन आ चुके हैं।
Updated on:
27 Jul 2020 10:48 pm
Published on:
28 Jul 2020 03:01 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
