12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा : 27 साल की महिला के पेट से निकाला 3 किलो के बालों का गुच्छा

महात्मा गांधी अस्पताल में चला दो घंटे ऑपरेशन

2 min read
Google source verification
भीलवाड़ा : 27 साल की महिला के पेट से निकाला 3 किलो के बालों का गुच्छा

भीलवाड़ा : 27 साल की महिला के पेट से निकाला 3 किलो के बालों का गुच्छा

भीलवाड़ा . महात्मा गांधी अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 27 साल की महिला अपने बाल तोड़कर खा जाती थी। यह सिलसिला 7-8 साल से चल रहा था। परिवार टोकता, डांटता था पर वह मानी नहीं। हालत यह हो गई कि उसे पेट दर्द के साथ उल्टियां और दस्त होने लगे। जब डॉक्टरों को दिखाया तो सभी हैरान रह गए। पेट में बाल का गुच्छा बन चुका था। दो घंटे की सर्जरी कर बालों का गुच्छा निकाला तो वजन तीन किलोग्राम था। 27 साल की उम्र में पेट से इतना बड़ा बालों का गुच्छा निकालने का भीलवाड़ा में संभवत: पहला मामला है। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

पांच दिन पहले परिजन टीना को चित्तौड़़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी से लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि महिला के पेट दर्द हो रहा है। ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर उसका पेट देखा तो ट्यूमर की शंका हुई। डॉक्टरों ने परिजन से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ सालों से कभी-कभी खुद के बाल तोड़कर खाती थी। डॉ. अरुण गौड़ व डॉ दौलत मीणा की टीम ने उसकी ब्लड, सोनोग्राफी सहित अन्य जांच करवाए तो पेट में बालों का गुच्छा (ट्रिकोबेज़ोरे) बीमारी सामने आई। डॉक्टरों ने महिला से बातचीत की लेकिन वह मानसिक रोगी होने से कुछ नहीं बता सकी। जबकि उसके पेट में शादी से पहले भी दर्द हुआ था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
डॉ. अमित सिंह गुर्जर ने बताया कि परिजन की सहमति के बाद शुक्रवार को महिला की सर्जरी प्लान की गई। करीब 15 सेमी का चीरा लगाकर बालों के भारी गुच्छे को बाहर निकाला गया। सर्जरी के दौरान महिला को पांच यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। पेट में 3 किलोग्राम बालों के गुच्छा निकलने का मेडिकल लिटरेचर में अपने आप में यह पहला और अलग मामला है। बाल खाने के केस कभी-कभार आते हैं, लेकिन इतनी मात्रा में खाना आश्चर्यजनक है। सर्जरी करने वाले डॉ. अमित सिंह गुर्जर व डॉ विनोद यादव ने बताया कि बाल खाने के बाद पेट (अमाशय) में धीरे-धीरे चिपकते गए और करीब तीन किलो का गुच्छा बन गया। जिसे दो घंटे के ऑपरेशन करके पेट से बालों का गुच्छा निकाला। ऑपरेशन टीम डॉ वीरेंद्र शर्मा, डॉ अलका भार्गव, ओटी स्टॉफ माया व अन्य का सहयोग रहा।