
भीलवाड़ा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किराए के मकान से 300 किलो मावा सीज किया है। प्रारंभिक जांच में मावे में मिलावट पायी गई है। मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजे गए हैं। वहीं वहां रखे तीन सौ किलो रसगुल्ले पर तिथि अंकित नहीं थी। जिन्हें विवरण अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही दो हजार किलो रसगुल्ले के पैकेट के नमूने लिए गए।