5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदर्शनी के साथ 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह: यातायात नियम को लेकर किया जागरूक

पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लियो यूथ ग्रुप के सहयोग से सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर यातायात प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
30th Road Safety Week with Exhibition in bhilwara

30th Road Safety Week with Exhibition in bhilwara

भीलवाड़ा।

पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लियो यूथ ग्रुप के सहयोग से सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर यातायात प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र कविया व पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की। एसपी यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालन करने का प्रण लिया जाए।

जब लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में स्वत: कमी आएगी। अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती है। लियो यूथ ग्रुप अध्यक्ष इकबालसिंह ने बताया कि 4 से 10 फ रवरी तक प्रर्दशनी में यातायात नियमों को चित्रों एवं स्लोगन से दुर्घटनाओं से बचाव व रोकने की जानकारी, हेलमेट उपयोगिता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी आदर्शसिंह राघव ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को बुलाया जाएगा। सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। लियो गु्रप बुधवार को मुखर्जी उद्यान में विद्यार्थियों की जनचेतना रैली निकालेगा।

मुखर्जी उद्यान से ही 10 फरवरी को साइकिल रैली होगी। एएसपी दिलीप सैनी, पुलिस उपअधीक्षक (शहर) भंवर रणधीर सिंह व (सदर) राजेश आर्य, यातायात प्रभारी भागीरथ सिंह, परिवहन विभाग से राधेश्याम भांड, मोहम्मद युनूस, आशा रामावत, जितेन्द्र रहेजा, गोपाल वर्मा, निर्मला भडकतिया, तारा गोधा समेत कई लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग