
36 more infected in bhilwara
भीलवाड़ा।
जिले में मंगलवार को ३६ जने कोरोना संक्रमित मिले। इनमें रायपुर व गुलाबपुरा के ७-७, भीलवाड़ा ६, मांडलगढ़ ५, मांडल ३, करेड़ा बनेड़ा व शाहपुरा २-२, जहाजपुर व अजमेर के १-१ रोगी शामिल है। इनमें आंगूचा स्थित एक कम्पनी के छह और कर्मचारी हैं। इसके अलावा एक कपड़ा मिल, सार्वजनिक निर्माण विभाग का कर्मचारी, सुभाषनगर थाने का सिपाही, शाहपुरा कोर्ट का कर्मचारी व सरकारी स्कूल का प्रिंसीपल शामिल है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा ५६८ पर पहुंच गया है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि इनमें तीन अजमेर व एक चित्तौडग़ढ़ जिले के रोगी का उपचार भी महात्मा गांधी चिकित्सालय में चल रहा है। एक रोगी जयपुर में उपचाररत है।
भीलवाड़ा:६ संक्रमित
- आरसी व्यास कॉलोनी निवासी वृद्ध विद्यालय में प्रधानाचार्य है। सात दिन पहले जयपुर जाकर आए थे।
- शास्त्रीनगर निवासी पांच साल का बालक उदयपुर से आया था। वह पहले से अस्पताल में भर्ती था।
- गुलमंडी निवासी महिला संक्रमित के सपर्क में आई थी।
- भवानीनगर निवासी महिला पूर्व में संक्रमित के सपर्क में आई।
- सुभाषनगर थाने का कांस्टेबल संक्रमित निकला। इस थाने से पहल ेदो कांस्टेबल तथा एक कांस्टेबल का ८ साल का भतीजा संक्रमित मिल चुका है।
- चन्द्रशेखर आजाद नगर निवासी युवक ने लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई।
..................
- बेमाली (मांडल) निवासी युवक कपड़े की दुकान पर काम करता है। लक्षण आने पर जांच करवाई।
- बावलास (मांडल) निवासी युवक जोसालासर (सीकर) से आया था।
- बावलास (मांडल) निवासी युवक फिरोजपुर (पंजाब) से आया था।
............
- भादो सनोदिया (करेड़ा) निवासी युवक पुणे से आया था।
- थाणा (करेड़ा) निवासी युवक अहमदाबाद से आया था।
..................
- महुआखुर्द (बनेड़ा) निवासी महिला के लक्षण आने पर जांच करवाई।
- बामणिया (बनेड़ा) निवासी युवक के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई।
...............
होड़ा में अब तक ६ संक्रमित
मांडलगढ़ क्षेत्र के होड़ा में एक परिवार के तीन सदस्य पूर्व में संक्रमित निकले व्यक्तियों के सम्पर्क में थे। इनमें एक बालिका तथा दो महिलाएं हैं। इससे पहले एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित आए थे। गांव में ६ संक्रमित हो गए हैं।
बरून्दनी में दो संक्रमित
- बोहरों का मोहल्ला बरून्दनी निवासी युवक हार्ट का ऑपरेशन करवाने के लिए जयपुर में भर्ती है। इलाज से पहले जांच में पॉजिटिव आया।
- बरून्दनी निवासी महिला के लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई थी।
- जहाजपुर का ५२ साल का व्यक्ति सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिकारी है।
- शाहपुरा तहनाल गेट निवासी युवक कोर्ट में कार्यरत है।
..................
खनन के ६ और निकले, अब तक २८ हुए
आंगूचा स्थित कम्पनी में कार्यरत ६ कर्मचारी और कोरोना संक्रमित निकले। इसके साथ ही कम्पनी में मिले संक्रमितों की संख्या २८ हो गई है। इसके अलावा एक मिल में काम करने वाले दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले। गुलाबपुरा नया जोरावरपुरा निवासी युवक ने लक्षण पाए जाने पर जांच करवाई थी।
................
रायपुर- पिता, पुत्र, पुत्री समेत ७ संक्रमित
रायपुर के झड़ोल निवासी एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। इनमें पिता, पुत्र व पुत्री शामिल है। देवरिया निवासी युवती, सुरास निवासी महिला व बोराणा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया। ये सभी सूरत से आए थे। रायपुर के युवक की मुम्बई के ठाणे से आने पर जांच करवाई गई थी।
...................
जयपुर की रिपोर्ट में अब भी ६ की मौत
भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमित होने के बाद कुल १० लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो मध्यप्रदेश के थे। जिले में आठवी मौत २६ जुलाई व सातवीं मौत २६ जून को हुई थी। सातवीं मौत हुए एक महीना व आठवीं को दो दिन हो गए, लेकिन प्रदेश से जारी होने वाली दैनिक रिपोर्ट में अब तक मृतकों की संख्या ६ ही बताई जा रही है। ऐसे में रिपोर्ट देखने वाले लोग भ्रमित हो रहे हैं।
Published on:
29 Jul 2020 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
